जय हिंद और वंदे मातरम के जयघोष का नजारा अटारी-वाघा बॉर्डर पर देखते ही बनता है. यहां सेना में देशभक्ति का जुनून और जजबा देखकर दुश्मन भी खौफ खाता है.
ये तस्वीरें आप अटारी-वाघा बॉर्डर की देख रहे हैं. जहां 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित Beating Retreat ceremony में भारत की ओर से बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजरों (Pakistan Rangers) के सामने अपने शौर्य का परिचय दिया.