BCCI अध्यक्ष बनते ही सौरव गांगुली ने विराट कोहली से की ये 'डिमांड'

Updated : Oct 16, 2019 10:54
|
Editorji News Desk

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के हाथों में अब BCCI की कमान है. अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालते ही उन्होंने कई सारे बदलाव के संकेत दिए हैं. एक बदलाव की डिमांड उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली से भी की है. गांगुली ने कहा कि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया एक शानदार टीम है . लेकिन, इसके बावजूद वो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले नहीं जीत पाती. उन्होंने कहा कि विराट एक चैंपियन खिलाड़ी हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वो सेमीफाइनल और फाइनल में हार की पटकथा को बदलेंगे.

Saurav GangulyVirat KohliBCCIविराट कोहलीसौरव गांगुलीबीसीसीआई

Recommended For You