BCCI ने जारी की महिला खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, वेदा कृष्णमूर्ति को लगा झटका

Updated : May 20, 2021 12:24
|
Editorji News Desk

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को महिला क्रिकेट टीम के सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की घोषणा कर दी है. हैरान करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में हाल ही में अपनी मां और बहन को खोने वाली वेदा कृष्णमूर्ति (Veda Krishnamurthy) को जगह नहीं मिली है. मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति ने कोरोना की वजह से अपनी बहन और मां को खो दिया था. BCCI की कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों की संख्या को 22 से घटाकर 19 कर दिया गया है, जिन्हें तीन कैटेगरी में बांटा गया है. ग्रेड ए के खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये सालाना मिलेंगे, जिसमें तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और लेग स्पिनर पूनम यादव शामिल हैं. वहीं ग्रेड बी में अनुभवी मिताली राज समेत 10 खिलाड़ी को जगह दी गई है, जिन्हें सालाना 30 लाख रुपये मिलेंगे. जबकि ग्रेड सी में छह खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें सालाना 10 लाख रुपये मिलेंगे.

BCCIcontract

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video