BCCI ने कतरे कोहली के 'पर', कोच सेलेक्शन में नहीं ली जाएगी राय
Updated : Jul 18, 2019 11:17
|
Editorji News Desk
टीम इंडिया के नए कोच को लेकर हलचल तेज हो गई है. लेकिन, इस बार कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है. इस बार कोच के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली की पसंद और नापसंद का ख्याल नहीं रखा जाएगा . BCCI ने विराट के सामने रखे जाने वाले ऐसे ऑप्शंस को डिलीट कर दिया है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इस बार नए कोच को लेकर विराट की राय नहीं ली जाएगी. 2017 में रवि शास्त्री को जब टीम इंडिया का कोच बनाया गया था तब विराट से उनकी राय मांगी गई थी. लेकिन इस बार कोच पर आखिरी फैसला कपिलदेव की कमान वाली CAC का होगा.
Recommended For You