टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों ( Athletes) की मदद के लिए बीसीसीआई (BCCI) आगे आया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इन खिलाड़ियों की तैयारियों और ट्रेनिंग के लिए 10 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. बीसीसीआई की Apex Council की आपात बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया. इस बैठक में अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह (Jay Shah) भी मौजूद थे.
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि बीसीसीआई ओलंपिक दल की मदद करेगा. Apex Council ने इसके लिए 10 करोड़ रूपये को मंजूरी दी है. इस कोष का उपयोग टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले हमारे टॉप खिलाड़ियों की तैयारियों और अन्य उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. बता दें कि टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होगी और टूर्नामेंट 8 अगस्त तक चलेगा.