टीम इंडिया पहली बार 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलिंपिक खेलों में भाग लेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की शुक्रवार को हुई बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) खेल के सबसे छोटे प्रारूप को ओलंपिक में शामिल करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन BCCI इसके लिए तैयार नहीं था. हालांकि, अब भारत ने सहमति जता दी है. साथ ही बीसीसीआई अगले साल बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भी अपनी महिला टीम भेजने को राजी हो गया है. इससे पहले भारत ने 1998 में क्वालालंपुर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिया था.