BCCI ने भारतीय टीम के लिए अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. ग्रेड A+ में कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को रखा गया है. ग्रेड A+ के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपए मिलेंगे. जबकि ग्रेड A के अंदर ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या समेत 10 प्लेयर्स को शामिल किया गया है. ग्रेड A वाले खिलाड़ियों को 5 करोड़ सालाना मिलेगा.
इस नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट में अक्षर पटेल, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज जैसे नए चहरों को जगह मिली है, वहीं मनीष पांडे और केदार जाधव जैसे खिलाड़ियों को BCCI ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. BCCI ग्रेड B में शामिल प्लेयर्स को 3 करोड़ रुपए सालाना देगी, जबकि ग्रेड C के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए सालाना मिलेंगे.