Bank Holidays: बैंक का कुछ जरूरी काम है तो तुरंत निपटा लीजिए, क्योंकि इस हफ्ते संडे को मिलाकर 5 दिन तक बैंक बंद हैं. हालांकि ये छुट्टियां पूरे भारत में लागू नहीं हैं. कुछ छुट्टियां विशेष राज्यों के लिए ही लागू होती हैं. आइए नजर डालते हैं कि इस हफ्ते आपके राज्य में बैंक किस-किस दिन बंद हैं.
8 सितंबर - श्रीमंत शंकरदेवा तिथि, गुवाहाटी में बैंक बंद
9 सितंबर - तीज हरितालिका, गंगटोक में बैंक बंद
10 सितंबर - गणेश चतुर्थी/संवत्सरी चतुर्थी
(अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी में बैंक बंद)
11 सितंबर - महीने का दूसरा शनिवार/गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन, पणजी में बैंक बंद
12 सितंबर - रविवार, सब जगह बैंक बंद
ये भी पढ़ें: 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होंगे Mukesh Ambani, अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर