बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) में काम करने वाले कर्मचारियों (Employees) के लिए आने वाला महीने छुट्टियों से भरा होगा. ऐसे में अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम पेंडिंग है और उसे जल्दी से निपटा लीजिए, वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. RBI की आधिकारिक लिस्ट के अनुसार सितंबर के महीने में सात दिन बैंक बंद रहेंगे. साथ ही चार रविवार और दूसरे एवं चौथे शनिवार को मिलाकर सितंबर में कुल 12 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी.
इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक
5 सितंबर, 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
8 सितंबर, 2021: इस दिन श्रीमंत शंकरदेव तिथि होने के कारण कई बैंकों में छुट्टी रहेगी.
9 सितंबर, 2021: इस दिन सुहाग का पर्व तीज होने के कारण कई बैंकों की छुट्टी रहेगी.
10 सितंबर, 2021: इस दिन गणेश चतुर्थी है. इस पर्व के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा.
11 सितंबर, 2021: इस दिन दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
12 सितंबर, 2021: इस दिन रविवार होने के चलते साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
17 सितंबर, 2021: इस दिन कर्मा पूजा होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी.
19 सितंबर, 2021: इस दिन रविवार होने के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी.
20 सितंबर, 2021: इस दिन इंद्र जात्रा होने के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी.
21 सितंबर, 2021: इस दिन नारायण गुरु समाधि दिवस होने के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा.
25 सितंबर, 2021: इस दिन चौथा शनिवार होने के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी.
26 सितंबर, 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.