उत्तर प्रदेश के बरेली में मास्क ना लगाने पर बैंक के गार्ड ने ग्राहक को मारी गोली: रिपोर्ट

Updated : Jun 25, 2021 22:53
|
Editorji News Desk

ध्यान दीजिए, मास्क ना लगाने पर किसी को गोली भी मारी जा सकती है. जी हां, ये बात सच है और ये घटना उत्तर प्रदेश में बरेली जंक्शन मार्ग में पेश आई है. दरअसल हुआ यूं, कि जंक्शन के पास रेलवे कॉलोनी में रहने वाले राजेश कुमार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा में अपनी पासबुक अपडेट कराने गए थे.

राजेश बिना मास्क थे, तो उन्हें बैंक के गेट पर तैनात गार्ड केशव प्रसाद ने बिना मास्क एंट्री देने से मना कर दिया. थोड़ी ही देर बाद जब, राजेश मास्क लगा कर फिर से बैंक पहुंचे तो, गार्ड ने लंच की बात कहकर उन्हें फिर अंदर जाने से मना कर दिया.

इस बात को लेकर दोनों में बहस हुई और फिर गार्ड ने राजेश के पैर में गोली मार दी. अब राजेश जख्मी हालत में अस्पताल मे भर्ती हैं. और पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

ShootingBank of BarodaBareillyUttar Pradeshmask

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या