बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए पहली बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में उसने 4 बार के चैंपियन भारत को 3 विकेट से हराया. पहले खेलते हुए भारतीय टीम 47.2 ओवर में सिर्फ 177 रन पर ऑल आउट हो गई. भारत की ओर से सबसे ज्यादा 88 रन यशस्वी जयसवाल ने बनाए. जवाब में 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने धमाकेदार आगाज़ किया. लेकिन, मैच में उसकी बाजी तब पलटती दिखी जब रवि बिश्नोई की गेंदों का उसके पास कोई जवाब नहीं मिला.. बिश्नोई ने 10 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए... बिश्नोई के ओवर खत्म होने के बाद फाइनल मुकाबले में बारिश भी हुई... जिसके बाद डकवर्थलुईस मैथड से बांग्लादेश के जीत के लक्ष्य को घटाकर 170 रन कर दिया गया... कप्तान अकबर अली के नाबाद 43 रन की पारी के बूते बांग्लादेश ने इस लक्ष्य को 23 गेंद पहले ही हासिल कर लिया और U19 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाते हुए अपना दूसरा ICC खिताब भी जीत लिया.