बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज़ को टालने के 24 घंटे के अंदर अपने श्रीलंका दौरे को भी स्थगित कर दिया. जुलाई में होने वाले इस दौरे पर ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत बांग्लादेश को श्रीलंका से 3 टेस्ट की सीरीज़ खेलनी थी. कोरोना के खतरे को देखते हुए BCB ने उठाए अपने रुख से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भी अवगत करा दिया, जिस पर उसने सहमति जताई है. बता दें कि बांग्लादेश में मार्च से ही क्रिकेट पर कोरोना का अंकुश लगा है. तब से ये बांग्लादेश का कोरोना को लेकर 5वां स्थगन है. इससे पहले अप्रैल में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट, मई में आयरलैंड और इंग्लैंड टूर जबकि जून में ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू सीरीज़, और अगस्त में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज़ को भी वो स्थगित कर चुका है.