बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान को 2020 का गांधी शांति पुरस्कार

Updated : Mar 22, 2021 23:20
|
Editorji News Desk

साल 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कार बांगलादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को दिया जाएगा. जबकि साल 2019 के लिए ये सम्मान ओमान के (दिवंगत) सुल्तान क़ाबूस बिन सैद अल सैद को दिया जाएगा. ये पहली बार है जब यह पुरस्कार किसी को मरणोपरांत दिया जा रहा है. ओमान के दिवंगत सुल्तान को ये सम्मान भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने और खाड़ी क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने के दिया जा रहा है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर सुल्तान क़ाबूस को भारत का सच्चा दोस्त बताया था. 

वहीं 26 और 27 मार्च को पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे से पहले बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को ये सम्मान देना अहम माना जा रहा है. सोमवार को संस्कृति मंत्रालय ने पुरस्कारों के ऐलान के बारे में जानकारी दी. बता दें कि साल 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती पर भारत सरकार ने इस वार्षिक पुरस्कार की शुरुआत की थी.  

 

 

Gandhi Peace PrizeOmanbangladesh

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?