U19 WC में बांग्लादेश ने रचा इतिहास, फाइनल में भारत से भिड़ंत

Updated : Feb 07, 2020 08:04
|
Editorji News Desk

कहते हैं न हिम्मत बताई नहीं दिखाई जाती है. अंडर 19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भी कुछ ऐसा ही किया. न्यूजीलैंड की टीम जो कागजों पर बीस थी... उसे बांग्लादेशी शेरों ने 6 विकेट से मसलकर रख दिया और ऐसा करते हुए पहली बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने का टिकट भी ले लिया. मुकाबले ने पहले खेलते हुए कीवी टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 211 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश ने 212 रन के लक्ष्य को 35 गेंद पहले ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की टक्कर अब 4 बार के अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियन भारत से संडे को होगी.

बांग्लादेशU19 WCINDvsBANभारत

Recommended For You