यूएस ओपन की कोर्ट पर इस बार एक दो नहीं मां बनीं 9 खिलाड़ियों की पलटन दम दिखाने उतरी थी. इनमें 6 का सफर तो दूसरे दौर तक खत्म हो गया लेकिन सेरेना, अजारेंका और पिरॉनकोवा तीसरे दौर में पहुंचने में कामयाब रहीं. एक बेटी ओलिंपिया की मां ने अपने दूसरे दौर का मुकाबला 6-2, 6-4 से जीता तो बुल्गारियन पिरॉनकोवा ने 7-5, 6-3 से जीत के साथ तीसरे राउंड में कदम रखा. पूर्व वर्ल्ड नंबर वन और एक बेटे की मां अजारेंका ने अपने बेलारुसियन काउंटरपार्ट को आसानी से 6-1, 6-3 से हराकर तीसरे राउंड में कदम रखा.