गाजा में हमास के लोगों (Palestinian Activists, Hamas) ने इज़रायल (Israel) पर हमले के लिए आग वाले बलूनों (Incendiary Balloons) का इस्तेमाल शुरू किया है. इन गुब्बारों (Balloons of Fire) को हीलियम गैस (helium gas) भरकर फुलाया जाता है और इसके छोर पर ज्वलनशील पदार्थ या विस्फोटक लगे होते हैं. इसी का इस्तेमाल कर हमास के लोग इजरायल के खेतों और जंगलों को निशाना बना रहे हैं. मंगलवार को गाजा पट्टी के पास दक्षिणी इजरायल में इसकी वजह से कई जगह खेतों में आग लगी. इसके बाद बुधवार तड़के इजरायल सीजफायर तोड़ते हुए गाजा पट्टी पर फिर हवाई हमला कर दिया. इज़रायली सुरक्षा बल (IDF) का कहना है कि यह कार्रवाई गाजा पट्टी से आग लगाने वाले गुब्बारे फेंकने की वजह से की गई.
हालांकि, ऐसा नहीं है कि इज़रायल ने पहली बार ऐसे आग वाले बलून देखे हैं, इज़राइल की तरह पैसे और हथियारों के अभवा में हमास के लोग पिछले तीन सालों से गाजा पट्टी से सटे इज़राइली खेतों को ऐसे बलूनों के जरिए निशाना बनाते रहे हैं.