72 ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड्स(BAFTA Awards 2021) में दिवंगत एक्टर इरफान खान(Irrfan Khan) और ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) को ट्रिब्यूट दिया गया. दरअसल, रविवार को मेमोरियम सेगमेंट के दौरान दोनों की जर्नी को दिखाते हुए उन्हें ट्रिब्यूट दिया. दोनों ही एक्टर का पिछले साल अप्रैल में निधन हो गया था. फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को मिले ट्रिब्यूट को शेयर कर रहे हैं.
इस मोमेंट को शेयर करते हुए सभी फैंस इमोशनल हो रहे हैं. बता दें कि इरफान पिछले साल 29 अप्रैल को इस दुनिया को छोड़कर चले गए. वह 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे. इरफान के निधन के अगले दिन ऋषि कपूर भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए.