केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) नए विवाद में घिर गए हैं. आरोप है कि उन्होंने सोमवार को पार्टी दफ्तर (Party office) के भीतर एक शख्स को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया. दरअसल यह कथित घटना टालीगंज के रानीकुठी स्थित BJP ऑफिस में हुई. जिसमें टालीगंज विधानसभा सीट (Taliganj assembly seat) से ही चुनाव लड़ रहे बाबलु सुप्रीयो वायरल वीडियो में शख्स को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. हालांकि बाबुल ने बाद में दावा किया कि उन्होंने थप्पड़ नहीं मारा था, बल्कि सिर्फ थप्पड़ मारने का इशारा किया था. उनके मुताबिक उन्होंने उस शख्स को कई बार चुप रहने का इशारा किया लेकिन वो बार-बार टिप्पणी करता रहा. कुछ रिपोर्ट्स में बाबुल ने ये भी कहा कि मैं बड़ा भाई हूं, थप्पड़ मार भी दिया तो क्या हुआ? उधर TMC ने इस पूरे मामले पर चुटकी ली है. TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि उनकी पार्टी जानना चाहेगी कि बाबुल सुप्रियो ने जिस शख्स को थप्पड़ मारा, वह तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) का भेजा कोई बाहरी शख्स था, या कोई विभीषण था.