आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म में उनका फर्स्ट लुक काफी अच्छी लग रहा है. फिल्म 'अनेक' से जुड़ी खुराना की दो तस्वीरें सामने आई हैं. एक तस्वीर में वो फिल्म डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ नज़र आ रहे हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि अनुभव सिन्हा के साथ काम करने को लेकर वो एक्साइटेड हैं. फिल्म में वो जोशुआ की भूमिका में होंगे. आयुष्मान की इस फिल्म को सिन्हा प्रोड्यूस कर रहे हैं. खुराना पिछली बार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' में नज़र आए थे. OTT पर रिलीज़ हुई इस फिल्म को अच्छे रिव्यूज़स मिले थे.