बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की अगली 'अनेक ' 17 सितंबर, 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा खुद आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा के बनारस मीडिया वर्क्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की है. फिल्म में आयुष्मान के किरदार का नाम जोशुआ है. कुछ दिनों पहले आयुष्मान ने फिल्म से अपना लुक शेयर किया था जिसमें वह एक गाड़ी में बैठे नजर आए थे और उनकी आईब्रो आधी कटी हुई थी.