अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण नाम से अभियान चलाएगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अभियान शुरू होगा और लगभग 44 दिनों तक चलकर 27 फरवरी को समाप्त होगा। अभियान के तहत सहयोग के लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता देश के चार लाख गांवों के 11 करोड़ परिवारों से संपर्क करेंगे।