गुरुवार को Sedition Act को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कई अहम सवाल खड़े किए हैं, लेकिन हरियाणा पुलिस ने बीते रविवार को ही 100 से ज्यादा किसानों पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया है, आरोप है कि कृषि कानूनों का विरोध कर रहे इन किसानों ने सिरसा में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा (Ranbir Gangwa) पर हमला किया था, जिसके बाद पुलिस ने ऐसा सख्त एक्शन लिया, साथ ही इन प्रदर्शनकारियों पर हत्या का प्रयास और लोक सेवक के काम में रुकावट पैदा करने की धाराएं भी लगाई गई, खास बात ये इस हमले में डिप्टी स्पीकर को कोई चोट नहीं आई.
बता दें कि रविवार को सिरसा में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, सांसद सुनीता दुग्गल भी शामिल हुए. वहीं नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकलती गाड़ियों को निशाना बनाया. गंगवा की गाड़ी पर डंडे और पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गए.
आपको बता दें कि गुरुवार को राजद्रोह कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से तीखे सवाल किये हैं, कोर्ट ने पूछा कि क्या आजादी के 75 साल बाद भी इस कानून जरूरत है?
ये भी पढ़ें: SC on Sedition Law: चीफ जस्टिस ने राजद्रोह कानून पर उठाए सवाल, पूछा- जरूरत क्यों है?