Uttar Pardesh Government ने यूपी के देवबंद (Deoband) में ATS कमांडो सेंटर खोलने का निर्णय लिया है. सरकार के इस फैसले के बाद यहां प्रदेश भर से चुने हुए करीब डेढ दर्जन तेज तर्रार एटीएस अफसरों की तैनाती होगी. देवबंद में इसके लिए 2 हजार वर्ग मीटर जमीन भी अलॉट की जा चुकी है.
आपको बता दें कि सहारनपुर जिले के तहत आने वाला देवबंद इस्लामिक शिक्षा का एक बड़ा केंद्र है. यहां स्थित दारुल उलूम अक्सर मुस्लिम समाज को केंद्र में रख फतवे जारी करता रहा है. हाल के दिनों में कई आतंकियों का भी कनेक्शन देवबंद से मिला है.
वहीं सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने आपत्ति जताई है. जहां कांग्रेस ने इसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला फैसला बताया है वहीं सपा का कहना है कि ये बीजेपी की सांप्रदायिक और समाज को बांटने की कोशिश है.