नागरिकता संशोधन बिल को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद असम में विरोध के सुर और तेज हो गए हैं. गुवाहाटी में सैकड़ों लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. इस भूख हड़ताल का नेतृत्व ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन कर रही है. शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही लोग चांदमारी मैदान में इकट्ठा होने लगे और भूख हड़ताल पर बैठने लगे. वहीं दूसरी ओर 12 दिसंबर को सेना ने एक बयान में कहा कि नहारकटिया रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से यात्रियों को बचाकर निकाला गया. इस स्टेशन पर एक बेकाबू भीड़ ट्रेन को आग के हवाले करने वाली थी.