असम(Assam News) के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा(Himanta Biswa Sarma) ने राज्य के अल्पसंख्यकों से कहा है कि बढ़ती जनसंख्या समाजिक खतरे को बढ़ाती है लिहाजा उन्हें फैमली प्लानिंग को बेहतर तरीके से अपनाने की जरुरत है. दरअसल अपनी सरकार के 30 दिन पूरे होने के मौके पर CM मीडिया से बात कर रहे थे.
सीएम सरमा बोले कि सरकार गरीबों की संरक्षक है लेकिन जनसंख्या वृद्धि के मुद्दे से निपटने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय (Minority community) के सहयोग की आवश्यकता है. सरमा ने कहा कि उनकी सरकार अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को शिक्षित करने की ओर काम करेगी ताकि इस समस्या से प्रभावी रूप से निपटा जा सके. उन्होंने कहा कि जनसंख्या हर सामाजिक संकट की मूल जड़ है और यदि हम इसे नियंत्रित कर लें तो सामाजिक बुराई अपने आप कम हो .