एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की हेप्टाएथलीट स्वपना बर्मन के घर वन विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा है. स्वपना पर घर बनाने के लिए जंगल से टिंबर की लकड़ी चोरी का आरोप है, जिससे उन्होंने इंकार किया है. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के कालागंज गांव की रहने वाली स्वपना के मुताबिक, उन्होंने घर के लिए एक लोकल आदमी से लकड़ियों के 3 गट्ठर खरीदे थे. भारतीय गोल्ड मेडलिस्ट ने कहा कि अगर उन्होंने टिंबर चुराए होते तो वो उसे घर में क्यों रखती और न ही अपनी कमाई शोहरत को गंवाने के लिए यहां खड़ी होती. स्वपना के मुताबिक किसी ने उनके साथ ऐसा जानबुझकर किया है. पुलिस ने इस मामले में अब उन्हें सपोर्टिंग डोक्यूमेंट देने को 30 दिन का नोटिस दिया है.