बुधवार को हुए कैबिनेट फेरबदल (Cabinet Reshuffle) में सबसे चौंकाने वाला नाम अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) का रहा है...इस पूर्व नौकरशाह को सीधे रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) के अलावा IT मंत्रालय (IT Ministry) की जिम्मेदारी मिली है...गुरुवार सुबह पद संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की. वैष्णव ने कहा कि रेलवे पीएम मोदी के विजन का अहम हिस्सा है। रेलवे के लिए उनका दृष्टिकोण लोगों के जीवन को बदलना है.
उन्होंने कहा कि आम आदमी, किसान, गरीब - को रेलवे का लाभ मिले। मैं उस विजन के लिए काम करूंगा. बता दें कि राज्यसभा सदस्य अश्विनी वैष्णव से पहले रेल मंत्रालय पीयूष गोयल के पास था और आईटी मंत्रालय रविशंकर प्रसाद के पास था. वैष्णव मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और ओडिशा कैडर के IAS अधिकारी रहे हैं.