अफगानिस्तान (Afghanistan) के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) ने दूसरी बार सार्वजनिक बयान दिया. गनी ने देशवासियों से माफी मांगते हुए कहा कि सुरक्षाकर्मियों की सलाह की वजह से मुझे पैलेस छोड़ना पड़ा. मैं नहीं चाहता कि देश एक बार फिर 1990 के गृहयुद्ध जैसा मंजर दोबारा देखे. अशरफ गनी ने देश से माफी भी मांगी.
वहीं, स्थानीय न्यूज चैनल टोलो न्यूज़ के मुताबिक, काबुल छोड़ने से पहले गनी की अमेरिकी विदेश मंत्री (US foreign Minister) से बातचीत हुई थी. इसपर गनी ने कहा कि वे जल्द ही काबुल छोड़ने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी सबसे साझा करेंगे. जबकि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने टोलो न्यूज से बातचीत में कहा कि गनी ने काबुल छोड़ने से पहले उनसे बात की थी. जिसमें गनी ने कहा था कि वे आखिरी दम तक तालिबान के खिलाफ लड़ेंगे. ब्लिंकन ने ये भी साफ किया कि अमेरिका ने गनी को देश छोड़ने में कोई मदद नहीं की थी.
इसके अलावा, गनी ने संपत्ति साथ ले जाने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मैंने संपत्ति के बारे में सब सार्वजनिक किया है. मैं UN जैसी किसी स्वतंत्र जांच के लिए भी तैयार हूं.
ये भी देखें: Afghanistan Crisis: काबुल में अब विरोध प्रदर्शन करना आसान नहीं...! तालिबान ने जारी किया नया फरमान