दिल्ली के चुनावी समर में कूदने से पहले केजरीवाल सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया है...खुद केजरीवाल ने अपनी सरकार के कामकाज गिनवाए साथ ही बीजेपी और पिछली सरकार से तुलना कर आप सरकार को उनसे बीस बताया. केजरीवाल के मुताबिक बीते 9 सालों में MCD के 109 स्कूल बंद हुए हैं लेकिन दिल्ली सरकार ने पिछले 5 साल में ही 25 हजार क्लासरुम बना दिए...जो करीब 500 स्कूलों के बराबर है. उन्होंने बताया कि दिल्ली में 400 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए हैं...केजरीवाल ने पूछा कि पहले की सरकारें घाटे में कैसे रहती थीं जबकि हमारी सरकार ने कई तरह की सब्सिडी दी लेकिन फिर भी मुनाफे में है.