अभी हमारे पास वैक्सीन नहीं, 18 से 44 साल वाले लाइन ना लगाएं: अरविंद केजरीवाल

Updated : Apr 30, 2021 17:43
|
Editorji News Desk

तीसरे चरण के लिए कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है. अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि 18-44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन 1 मई से शुरू होने जा रहा है, लेकिन अभी तक हमारे पास वैक्सीन नहीं पहुंची है. उन्होंने कहा कि लोग एक मई से वैक्सीनेशन के लिए लाइन न लगाएं. CM केजरीवाल ने कहा कि अगले एक-दो दिनों में करीब तीन लाख कोविशील्ड वैक्सीन मिलेंगे और 18 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू होगा. उन्होंने कहा कि हमलोग वैक्सीन के लिए कंपनी से संपर्क बनाए हुए हैं. एक या दो दिन में जैसे ही वो वैक्सीन आ जाती है हम अच्छे से मीडिया में घोषणा करके बता देंगे.

Delhicorona virusvaccinevaccinationArvind KejriwalArvind Kejriwal governmentCOVID-19

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या