मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीजापुर (Bijapur Naxalite Attack) के हमले में 12 से 20 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. CRPF के कुछ अधिकारियों ने भी इस संख्या की तस्दीक की है.
राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कहा कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक नक्सली 4 ट्रैक्टरों में अपने मृतक और घायल साथियों को लाड कर ले गए हैं. इसका मतलब ये है कि हमारे बहादुर जवानों ने माओवादियों का डटकर मुकाबला किया और उन्हें अच्छा ख़ासा नुक्सान भी पहुंचाया.
नक्सलियों की इस कायराना हरकत के बाद केंद्र और राज्य सरकार मिल कर एक नए सिरे से उनकी घेराबंदी करने में जुट गई हैं.
यह भी पढ़ें | बीजापुर नक्सली हमले पर गृह मंत्री ने की हाई लेवल मीटिंग, बड़े एक्शन की तैयारी!