अमेरिका के टेक्सास में आपस में टकराई 100 गाड़ियां, 5 की मौत दर्जनों घायल

Updated : Feb 12, 2021 08:52
|
Editorji News Desk

बर्फीले तूफान के कारण अमेरिका के टेक्सास में एक सड़क पर करीब 100 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में 5 लोगों की जान गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं. तूफान के कारण सड़क पर बर्फ की चादर बिछ गई थी जिस वजह से फिसलन हो रही थी. इसी के चलते ये सभी गाड़ियां आपस में टकरा गई. इस घटना से जुड़ी कई वीडियो वायरल हुई हैं. टेक्सास के फोर्ट वर्थ में हुए इस भयानक हादसे में गाड़ियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं. ट्रक से टकरा कर कई कारें उसके नीचे दब गई. बचाव दल को कारों में दबे लोगों को निकालने में काफी मशक्तत करनी पड़ी. यह साफ नहीं है कि दुर्घटना किस समय हुई थी. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक टेक्सास में कई जगह ऐसी घटनाएं हुई हैं.

road accidentटेक्साससड़क दुर्घटनाUSATexas

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?