Armaan Kohli Drugs Case: ड्रग्स मामले में हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली (Armaan Kohli) और एक पैडलर अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था. अब अरमान कोहली की मुसीबतें और बढ़ गई हैं. उनकी हिरासत को NDPS की विशेष अदालत ने एक सितम्बर तक के लिए बढ़ा दी है. ऐसे में साफ है कि अरमान से अभी और पूछताछ की जाएगी.
एक्टर अरमान कोहली को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 28 अगस्त को गिरफ्तार किया था. अरमान को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया था. अरमान को गिरफ्तार करने से पहले एनसीबी ने उनके घर पर रेड भी मारी थी.
ये भी पढ़ें: Back To The Roots: तमन्ना भाटिया ने रिलीज की अपनी पहली बुक
NCB का कहना है कि उनको एक्टर के घर से एक ग्राम से अधिक कोकेन मिली है और पूछताछ के लिए उन्हें दोनों को कस्टडी में रखने की जरूरत है.