लैक्टोज़ इनटॉलरेंस, एक ऐसी स्थिति जब शरीर डेयरी प्रोडक्ट्स को ठीक से पचा नहीं पाता है. दरअसल लैक्टोज एक तरह का शुगर होता है जो सिर्फ दूध और इससे बने प्रोडक्ट्स में होता है.
जो लोग lactose intolerant होते है उनका पाचन तंत्र बेहद ही कम मात्रा में लैक्टेज नाम का एंजाइम बना पाता है, जो लैक्टोज को तोड़ने के लिए जरूरी है. जिसकी वजह से वो दूध में मौजूद लैक्टोज शुगर को पचा नहीं पाते हैं और उन्हें गैस, उल्टी-दस्त, स्किन रैशेज जैसी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं.
इसके शिकार लोगों के लिए नॉन डेयरी मिल्क बेहतर ऑप्शन है. अगर आप भी इसे अपने डायट का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो हम बता रहे हैं कुछ ऐसे हेल्दी और प्लांट बेस्ट ऑप्शन जिन्हें आप ले सकते हैं.
बादाम मिल्क
बादाम मिल्क डेयरी प्रो़डक्ट का बढ़िया ऑल्टरनेटिव है. ये कम कैलोरी वाला बेहद ही पौष्टिक दूध है. अगर आप वज़न कम करना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी बादाम मिल्क एक बेहतरीन विकल्प है.
नारियल का दूध
नारियल दूध का न्यूट्रिशन वैल्यू काफी हाई है. ये वजन कम करने के साथ साथ मेटाॉलिज़्म (METABOLISM spelling) को भी बूस्ट करने में मदद करता है. बता दें कि नारियल के गुदे को पानी में मिलाकर इसका दूध तैयार किया जाता है. लो-कोलेस्ट्रॉल होने से दिल की बीमारियों से भी बचने में मदद मिलती है.
सोया मिल्क
सोया मिल्क सबसे पॉपुलर मिल्क ऑप्शन है. ये प्रोटीन, कैल्शियम का अच्छा स्रोत है. प्रोटीन की अच्छी मात्रा लेने के लिए आप शुगर फ्री सोया मिल्क ट्राई कर सकते हैं.
ओट मिल्क
ओट मिल्क बैड कॉलेस्ट्रोल को नियंत्रित कर आपके दिल की सेहत को फायदा पहुंचाता है. ओट्स को पानी में मिलाकर इसका दूध तैयार किया जाता है. कम फैट होने के साथ-साथ ओट्स मिल्क थोड़ा मीठा होता है.
राइस मिल्क
राइस मिल्क स्वाद में हल्का मीठा होता है. जो लोग लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं उनके लिए ये एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें दूसरे नॉन डेयरी मिल्क की तुलना में अधिक कार्ब्स होते हैं.
हालांकि, लैक्टोज इनटॉलरेंस का अभी तक कोई इलाज नहीं हैं लेकिन इसके शिकार लोग एनिमल मिल्क बेस्ड प्रोडक्ट्स की जगह इन हेल्दी ऑप्शंस के जरिये इसके साइड इफेक्ट्स से जरूर बच सकते हैं.