सुबह जल्दी उठने से डिप्रेशन के खतरे को किया जा सकता है कम: स्टडी

Updated : Jun 02, 2021 12:13
|
Editorji News Desk

जिन लोगों को सुबह सुबह जल्दी उठने की आदत होती है उनमें डिप्रेशन का खतरा बेहद कम हो सकता है. जामा साइकियाट्री (JAMA Psychiatry) जर्नल में हाल में छपी स्टडी से पता चलता है कि नॉर्मल समय से एक घंटे पहले जागने से डिप्रेशन के खतरे को 23 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है.


कोलोराडो बोल्डर यूनिवर्सिटी, MIT और हार्वर्ड के ब्रॉड इंस्टीट्यूट के रिसर्चर्स की ओर से करीब साढ़े 8 लाख लोगों पर स्टडी बताती है कि एक निश्चित समय पर सोने से शख्स में डिप्रेशन के खतरे पर असर पड़ता है
रिसर्च के मुताबिक, अगर कोई शख्स सामान्य तौर पर एक बजे सोने जाता है वो 1 बजे के बजाय एक घंटा पहले 12 बजे बिस्तर पर जाता है और इतने ही घंटे सोता है तो वो डिप्रेशन के खतरे को 23 प्रतिशत तक कम कर सकता है. वहीं अगर रात को 11 बजे बिस्तर पर जाते हैं और उतनी ही नींद लेते हैं तो वो लगभग 40 फीसदी तक डिप्रेशन के खतरे को कम कर सकता है.


हालांकि, स्टडी से ये साफ नहीं हुआ है कि जो लोग पहले से ही जल्दी उठते हैं अगर वो और पहले उठें तो इसका फायदा उन्हें होगा या नहीं, लेकिन थोड़ी या बहुत देर तक सोने वालों के लिए ये संभवत जरूर मददगार साबित हो सकता है.

Depressionwaking up earlyScientist

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी