अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) ने कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली है. उन्होंने साथ ही लोगों से अपील की है कि वह जाकर अपना वैक्सीनेशन करवाएं.
वीडियो में अरबाज़ खान को वाइट कलर की टीशर्ट और ऑरेंज पैंट पहने देखा जा सकता है. उन्होंने मास्क भी लगा रखा है और वह वैक्सीनेशन करवाते नजर आ रहे हैंl उन्होंने थम्सअप का चिन्ह भी दिखाया.
वहीं फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई हैं और उन्होंने बीएमसी (BMC) और मुंबई पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है.