Apple के सीईओ टिम कुक ने Time Flies इवेंट में कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किये जिनमें दो घड़ियां भी शामिल है. Apple Watch Series 6 के साथ-साथ Apple Watch SE भी लॉन्च हुई. इस वॉच में किड्स के लिए कई मजेदार फीचर्स दिए गए हैं. Apple Watch SE में e-Sim, फॉल डिटेक्शन और जीपीएस का सपोर्ट मिल रहा है. एपल के इस किफायती फोन में ECG फीचर नहीं मिलेगा पर एक खास सर्विस एपल फिटनेस प्लस पेश की गयी है, इसकी मंथली मेंबरशिप 99 डॉलर है. Apple Watch SE GPS मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है. जबकि GPS+Cellular वेरिएंट की कीमत 33,900 रुपये होगी.