iPhone के बाद Apple अब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तहलका मचाने को तैयार है. Apple साल 2024 तक कारों का प्रॉडक्शन शुरू कर सकता है. यह पैसेंजर कार उसकी अपनी एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक कंपनी, प्रोजेक्ट टाइटन के नाम से साल 2014 से ही ऑटो सेक्टर में कदम रखने के लिए काम कर रही है. साल 2018 में इस ऑटो प्रोजेक्ट को देखने के लिए टेस्ला इंक में काम कर रहे ऐपल के पूर्व वरिष्ठ कर्मचारी डोग फील्ड कंपनी में वापस लौट आए. प्रोजेक्ट टाइटन के लिए उन्होंने 190 लोगों की एक टीम तैयार की. गौरतलब है कि अभी ऐपल ने खुद इस प्रोजेक्ट की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.