iPhone Launch: अमेरिकी टेक जायंट Apple ने अपने 2021 लॉन्चिंग इवेंट के जरिए इंडियन यूजर्स को साधने की कोशिश की है. मंगलवार रात इस मेगा इवेंट के दौरान जब Apple के CEO टिम कुक नए प्रोडक्ट्स पेश करने के लिए आए तो एक म्यूजिक बजा, ये म्यूजिक था इंडिया के पॉपुलर सॉन्ग 'दम मारो दम' गाने का.
इस इवेंट को भारत में वर्चुअली देख रहे यूजर्स ये म्यूजिक सुनते ही झूमने लगे, जिसके बारे में उन्होंने ट्विटर के जरिए बताया भी.
Apple ने अपने नए iPhone 13 के लिए बनाए गए प्रमोश्नल वीडियो में भी 'दम मारो दम' गाने का म्यूजिक यूज़ किया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: Apple Watch Series 7: दुनिया के सबसे एडवांस्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई Apple की नई वॉच