अमेरिका की प्रीमियम स्मार्टफोन मेकर कंपनी Apple ने इस साल सबसे ज्यादा नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं. कहां तो पहले ये सुनने में रहा था कि कोरोना के चलते इस साल Apple नए प्रोडक्ट्स लॉन्च नहीं करेगा. लेकिन अपनी नई iPhone 12 सीरीज के साथ ही कई सारे प्रोडक्ट्स लॉन्च कर Apple ने यूजर्स को खुश कर दिया. आइए जानते हैं 2020 में लॉन्च हुए एपल के सभी प्रोडक्ट के बारे में...
Apple के नए प्रोडक्ट्स
iPhone SE 2020
iPhone SE 2020 इस साल लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला प्रोडक्ट है
इसकी शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है
iPad Pro
नया iPad Pro अब तक का सबसे एडवांस्ड आईपैड है
इस नए iPad Pro की कीमत 71,900 रुपए से शुरू होती है
MacBook Air
Apple ने इस साल अपने लोकप्रिय MacBook Pro, MacBook Air और Mac Mini का अपग्रेडेड वर्जन बाजार में उतार दिया है.
इन तीनों मैकबुक में Apple ने अपने इनहाउस Apple M1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है. जो सबसे लेटेस्ट है.
HomePod Mini
Apple ने इस साल HomePod Mini को भी बाजार में उतारा है.
भारत में इसकी कीमत 9,990 रुपये है. ये एक स्मार्ट स्पीकर है
iPhone 12
Apple ने iPhone 12 सीरीज के 4 स्मार्टफोन लॉन्च किए
जिनमें iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल हैं.
Apple Watch Series 6 और Watch SE
Apple ने इस साल दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च किए हैं. जिनमें Watch Series 6 और Watch Series SE शामिल हैं.