Apple 2021 के मेगा लॉन्चिंग इवेंट में ऑल न्यू iPad और iPad mini को भी लॉन्च कर दिया गया.
न्यू iPad के फीचर्स-
- A13 BIONIC प्रोसेसर से लैस ये नया iPad पहले के मुकाबले काफी फास्ट है.
- नए iPad में 5G सपोर्ट दिया गया है.
- इसमें 122 डिग्री पॉइंट ऑफ व्यू के साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है.
- फ्रंट कैमरा भी एक नए सेंटर-स्टेज फीचर के साथ आता है जो कॉल को ज्यादा नेचुरल बना देगा और ऑटोमैटिक तरीक से दूसरे यूजर का पता लगा लेगा.
- ये फर्स्ट जनरेशन Apple पेंसिल को सपोर्ट करेगा.
- iPad के वाई-फाई मॉडल 30,900 रुपये से शुरू होंगे, जबकि वाई-फाई + सेल्युलर मॉडल 42,900 रुपये से शुरू होंगे.
Apple iPad mini-
- इसमें 8.3 इंच की स्क्रीन है और ये A13 बायोनिक चिपसेट पर चलता है.
- Apple का दावा है कि न्यू iPad mini का CPU पहले के मुकाबले 40% फास्ट है.
- iPad मिनी में USB-C पोर्ट है. आप इसे अपने कैमरे, लैपटॉप, किसी अन्य डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं.
- ये 5G को भी सपोर्ट करता है.
- Apple iPad mini का रियर कैमरा 12MP का है जो 4K में रिकॉर्ड करने की क्षमता रखता है.
- इसमें स्टीरियो के साथ एक नया स्पीकर सिस्टम भी है.
- iPad mini की कीमत इंडियन मार्केट में 46,900 रुपए से शुरू होगी.
ये भी पढ़ें: Apple Event 2021: iPhone 13 Series के साथ और क्या-क्या हुआ लॉन्च? देखें पूरी लिस्ट