भारत में इस दिनों iPhone की जबरदस्त डिमांड चल रही है. दिसंबर 2020 में खत्म हुई तिमाही में भारत में करीब 15 लाख iPhone यूनिट्स शिप किए गए, जो कि पिछले साल के मुकाबले 100 फीसदी ज्यादा है. रिसर्च फर्म Counterpoint और CyberMedia Research की रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है. iPhone 11, iphone XR और iPhone SE जैसे स्मार्टफोन की दमदार बिक्री हुई है. वहीं सबसे ज्यादा बिक्री नए iPhone 12 स्मार्टफोन की हुई है. साल 2020 की चौथी तिमाही में Apple का मार्केट शेयर 4% रहा है. इसके अलावा Apple iPad कैटेगरी की बिक्री में 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.