एप्पल के को- फाउंडर स्टीव जॉब्स के हाथ का लिखा एक 'जॉब ऐप्लिकेशन' आजकल खूब चर्चा में है. ये जॉब ऐप्लिकेशन 1973 का है तब वो रीड कॉलेज से ड्रॉप आउट होने के बाद नौकरी की तलाश में थे. इस जॉब ऐप्लिकेशन को इस महीने ऑक्शन के लिए रखा जाएगा. पिछली बार जब स्टीव जॉब्स के ऐप्लिकेशन को ऑक्शन के लिए रखा गया तो इसकी कीमत लगभग 1.27 करोड़ रुपये तक गई थी.
इस जॉब ऐप्लिकेशन में सबसे ऊपर स्टीव जॉब्स का नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ लिखा हुआ है इसके अलावा उन्होने अपने स्किल्स, स्पेशल एबिलिटीज और इंट्रेस्ट मेंशन किये हुए हैं. हालांकि इस जॉब ऐप्लिकेशन में ये मेंशन नहीं किया गया है कि स्टीव जॉब्स किस पोस्ट के लिए नौकरी ढूंढ रहे थे.