एक्टर अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मशहूर दिवंगत सिंगर किशोर कुमार (Kishore Kumar) के फेमस क्लासिक सॉन्ग 'एक लड़की भीगी भागी सी' को गाते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में अपारशक्ति ब्लैक कलर की स्वेटशर्ट और ब्लू कलर की जींस के साथ ब्लैक कलर का डार्क सनग्लासेज पहने नजर आ रहे हैं. इस सॉन्ग वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'लिपसिंग थोड़ा ऑफ है, बिल्कुल हम सबके मूड की तरह. बस थोड़ा सा प्रयास आपके मूड को ठीक करने का. आप उस लड़की को टैग कर सकते हैं जो ये सॉन्ग आपको याद दिलाती हो.'