अपने अगले बच्चे के स्वागत की तैयारी में लगीं प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा 2020 में सिल्वर स्क्रीन से नदारद रहीं. दरअसल, ये इस वजह से नहीं हुआ क्योंकि उनके पास काम नहीं है, बल्कि ये इस वजह से हुआ क्योंकि कोविड 19 ने चीज़ों को तहस-नहस करके रख दिया. ऐसे माहौल में अनुष्का भले ही स्क्रीन से दूर रही हों लेकिन फिर भी उनके पास एक अवॉर्ड चलकर आया. उनके प्रोडक्शन हाउस 'क्लीन स्लेट' के तले बनी वेब सीरीज़ 'पाताल लोक' ने OTT Filmfare में बेस्ट सीरीज़ का अवॉर्ड जीता. इस साल को लेकर अनुष्का का कहना है कि कॉन्टेंट की दुनिया में ये साल उथल-पुथल भरा रहा.