अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को एक बेटी के पैरंट्स बने हैं. रिपोर्ट्स हैं कि अनुष्का से हॉस्पिटल में मिलने की इजाजत उनके क्लोज रिलेटिव्स को भी नहीं हैं. हॉस्पिटल की सिक्यॉरिटी इतनी टाइट है कि अगल-बगल के कमरों में एडमिट मरीजों से मिलने वाले लोगों या हॉस्पिटल स्टाफ को उनकी बेटी की झलक ना मिल सके. ये भी खबर है कि हॉस्पिटल के स्टाफ को कड़े इंस्ट्रक्शंस हैं कि वे तस्वीरें ना क्लिक करें. हॉस्पिटल के बाहर फोटोग्राफर्स की भीड़ को देखते हुए उन्हें बैक डोर से निकालने की बात भी सामने आ रही है.