बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप(Anurag Kashyap) की बेटी आलिया (Aaliyah Kashyap) अपने पापा को लंच पर लेकर गईं, जिसके बाद उन्होंने बिल भी खुद पे किया. इस पल को अुनराग ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. उस दौरान वे काफी इमोशनल भी हो गए थे.
इस वीडियो को शेयर करने के दौरान अनुराग ने अपनी फीलिंग भी शेयर की. डायरेक्टर ने लिखा, 'तो मेरी बेटी आलिया कश्यप मुझे एक लंबी सुबह के बाद लंच के लिए लेकर गईं. इसी के साथ उसने अपने खुद के @youtube इनकम से पेमेंट भी की. ये पहली बार था तो मेरे लिए इसका रिकॉर्ड रखना मूल्यवान था.