जान-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने मुंबई में एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) करवाई है. दरअसल, अनुराग को हाल ही में सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चेक-अप कराने पर उन्हें पता चला कि उनके हार्ट में ब्लॉकेज है, ऐसे में डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई के एक अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और उनके हार्ट में स्टेंट डाला गया.
एंजियोप्लास्टी के बाद अब अनुराग की तबीयत ठीक बताई जा रही है. डॉक्टरों ने उन्हें फिर से काम पर लौटने से पहले कम से कम एक हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है.