अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) मंगलवार को दो दिनी दौरे पर भारत पहुंचे हैं. भारत दौरे के दौरान ब्लिंकन अमेरिका और भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे.
इसके साथ ही अफगानिस्तान में तेजी से बदल रही सुरक्षा स्थिति और क्वाड (QUAD) ग्रुप के तहत -प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को विस्तारित करने जैसे विषयों पर भी बातचीत होगी. इसी कड़ी में बुधवार को ब्लिंकन विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मिलेंगे.
ब्लिंकन का कुवैत रवाना होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का भी कार्यक्रम है. मालूम हो कि अमेरिकी विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद ब्लिंकन का ये पहली भारत दौरा है.
ब्लिंकन से पहले मार्च में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और अप्रैल में परिवर्तन पर अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जॉन केरी भारत की यात्रा पर आए थे.