एंटीलिया केस: NIA का बड़ा एक्शन, मुंबई पुलिस का अधिकारी सचिन वाजे गिरफ्तार

Updated : Mar 14, 2021 07:02
|
Editorji News Desk

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police)के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारी उद्योगपति मुकेश अंबानी (Industrialist Mukesh Ambani) के घर के बाहर पार्क कार में विस्फोटक मिलने के केस में की गई है. इससे पहले NIA ने शनिवार को सचिन से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की थी. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक वाजे को कार मिलने के केस की जांच के संबंध में ही गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि इस कार के मालिक बताए जा रहे मनसुख हिरेन की मौत के बाद उनकी पत्नी ने सचिन पर हत्या का आरोप भी लगाया था. जिसके बाद से सचिन की गिरफतारी की मांग की जा रही थी. इससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक सत्र अदालत ने वझे को इस मामले में अंतरिम जमानत देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि पहली नजर में उनके खिलाफ सबूत हैं.

carNIAmumbaiMumbai PoliceMukesh Ambani

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या